गुना: पाटई में घर के पीछे हो रही थी गंजे की खेती, पुलिस ने डेढ़ लाख रुपए के गांजे के हरे पौधे जप्त कर एक आरोपी किया गिरफ्तार
गुना में म्याना थाने की उमरी पुलिस चौकी टीम ने अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई की। 5 जुलाई को चौकी प्रभारी बंडल सुनेरिया ने बताया, 4 जुलाई को सूचना पर पाटई में दशरथ पाल के घर के पीछे खेत में सर्चिंग की, डेढ़ लाख रुपए के 10 किलो 450 ग्राम गांजे के हरे पौधे उखाड़ कर जप्त किए। अवैध गांजे के पौधे लगाने वाले आरोपी दशरथ सिंह पाल को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया।