बहराइच: आसाम रोड से बक्शीपुरा जाने वाली नई सड़क से पुलिस ने एक दुकान में चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना दरगाह पुलिस ने सोमवार को एक व्यापारी की दुकान से नगदी चोरी करने के मामले के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिसके पास से पुलिस ने 187260बरामद किए हैं। सोमवार को थाना दरगाह पुलिस ने बताया कि वादी सुरेश कुमार गुप्ता द्वारा उनकी दुकान के गल्ले से 200000अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी करने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसके क्रम मे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।