बहराइच: सलारपुर सब्ज़ीमंडी के गेट नंबर 1 पर महिला की ई-रिक्शा की ठोकर से हुई मौत मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित सलारपुर सब्जीमंडी के गेट नंबर एक पर महिला की ई-रिक्शा की ठोकर से हुई मौत मामले में पीड़ित महिला की बहन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात ई रिक्शा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता रूपा ने बताया कि उसकी बहन शब्बो को ई रिक्शा चालक ने ठोकर मारा था जिससे उसकी मौत हो गई थी।