कपासन: प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री शनिमहाराज आली को श्रद्धापात्रों से 18 लाख 74 हजार 787 रुपये की भेंट राशि प्राप्त हुई
प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री शनिमहाराज आली के श्रद्धापात्रो से 18 लाख 74 हजार 787 रुपये की भेंट राशि प्राप्त हुई , सिक्कों की गणनाशेष । श्री शनि महाराज आली स्थित तीर्थ स्थल प्रबंधकारिणी कमेटी सचिव कालू सिंह चौहान ने सोमवार शाम 6 बजे दी जानकारी में बताया कि सोमवार सुबह भगवान श्री शनि महाराज की विशेष पूजा अर्चना के बाद मंदिर में लगे श्रद्धापात्र खोलें गए।