कासगंज: सदर कोतवाली क्षेत्र में भाई-बहन के साथ हुई मारपीट, आरोपियों पर दर्ज की गई एफआईआर
सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए धानमील रोड बद्दू नगर निवासी दानिश पुत्र यामीन ने आरोप लगाया कि टेंडली वाली गली बद्दू नगर निवासी सालिग, बबलू, इसरार और इस्लाम ने दानिश, उसके भाई आदिल और बहन रिजवाना के साथ लाठी डंडों के साथ मारपीट की। जिससे तीनों के काफी चोटें आई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।