टीकमगढ़: अंबेडकर चौराहे के पास व्यक्ति ने लगाई फांसी, जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर
टीकमगढ़ शहर के अंबेडकर चौराहे के पास एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली। व्यक्ति का नाम देवेंद्र रैकवार बताया गया है। परिजन का कहना है कि अज्ञात कारणों के चलते व्यक्ति ने अपनी ही घर में फांसी लगाई है। घटना का पता लगते ही परिजन व्यक्ति को फंदे से उतार कर जिला अस्पताल लाए, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। परिजन व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज ले गए हैं।