ऊंचाहार: मिर्जापुर के एहारी गाँव में दबंगों ने शराब की दुकान पर तीन सगे भाइयों को पीटा, पुलिस जांच में जुटी
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर एहारी गाँव निवासी सेनी कुमार पटेल के मकान में शराब की कम्पोजिट दुकान है, जहां शराब पीने आये गाँव के ही कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया, आरोप है कि करीबन एक दर्जन लोगों ने लाठी डंडे से सेनी पर हमला कर दिया और बीच बचाव करने आये भाई जितेंद्र पटेल व विक्रम पटेल को मारपीट कर घायल कर दिया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की।