खरीक: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में छाया मातम
इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परवत्ता गांव में 28 वर्षीय पिंकू कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पूर्व चौकीदार त्रिवेणी पासवान का पुत्र था। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। परिजनों के अनुसार मृतक का अपनी पत्नी से अक्सर विवाद होता था, जिससे वह मानसिक तनाव में रहता था। वहीं कुछ परिजनों ने पत्नी के किसी अन्य युवक से संपर्क की आशंका भी जताई है,..