पिंड्रा: वाराणसी में क्रूज संचालन के लिए गंगा में ड्रेजिंग का सर्वे कार्य हुआ प्रारंभ
वाराणसी में बंगाल से आए बंगाल क्रूज के संचालन के साथ ही अन्य क्रुज को बिना रुकावट गंगा में संचालित करने के लिए अब ड्रेजिंग सर्वे का कार्य शुरू किया गया है। इसे लेकर मिनिस्ट्री ऑफ शिपिंग ने सर्वे के कार्य की हरीझंडी दे दिया है। ऐसे में अब गंगा में दो मीटर ड्रेजिंग होने से बिना रुके क्रूज का संचालन हो पाएगा।