पिंड्रा: चौबेपुर में युवक की पीट-पीटकर की गई हत्या, दोस्तों ने शव को गंगा किनारे छिपाया
चौबेपुर थाना क्षेत्र के मोलनापुर में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई,जब गंगा किनारे गांव के एक युवक का शव मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगो के अनुसार जुए को लेकर दोस्तो के बाद विवाद और मारपीट रविवार की रात हुआ था।