पिंड्रा: बड़ागांव फेज 2 रिंग रोड पर गैस लदे ट्रेलर की चपेट में आने से स्कूटी चालक की हुई दर्दनाक मौत, एक व्यक्ति हुआ घायल
बड़ागांव थाना क्षेत्र के रिंग रोड फेज दो पर शनिवार को गैस लगे ट्रेलर की चक्कर में आने से एक स्कूटी चालक की दर्दनाक मौत हो गई, तो वहीं स्कूटी पर बैठा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। तो वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।