पिंड्रा: हरहुआ में भगवान हनुमान की 51 फीट ऊंची प्रतिमा का सीएम योगी ने किया अनावरण
हरहुआ में रविवार को पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने 51 फीट ऊंचे प्रतिमा का अनावरण किया। वाराणसी में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने भगवान हनुमान के प्रतिमा के अनावरण के साथ ही हर हर महादेव और जय हनुमान के जयकारे का उद्घोष हुआ। वही ट्रस्ट के द्वारा सीएम योगी आदित्यनाथ को एक भगवान हनुमान की प्रतिमा भेंट में दिया गया।