पिंड्रा: कपसेठी थाना क्षेत्र के अकोढ़ा गांव में कुएं में पलटा ट्रैक्टर
वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के अकोढ़ा गांव में रविवार को एक किसान का ट्रैक्टर कुएं में पलट गया। पशुओं के चारे से लदे ट्रैक्टर के पलटने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर के कुएं में पलटने के दौरान किसान बाल बाल बच गया।