प्रतापगढ़: मीरनपुर गांव में लाइन ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से लाइनमैन की दर्दनाक मौत, शव भेजा गया पीएम के लिए
प्रतापगढ़ जनपद के मीरनपुर में हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां विद्युत विभाग में कार्यरत एक लाइनमैन की ट्रांसफार्मर पर मरम्मत कार्य के दौरान करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कंधई (मधुपुर) गांव निवासी राम बहादुर यादव 50 चिलबिला ईस्ट की विद्युत लाइन ठीक करने के काम में जुटे थे।