चेनारी: जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को फ्लैग मार्च हुआ
Chenari, Rohtas | Jul 25, 2026 जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से आज जिला पदाधिकारी, रोहतास एवं पुलिस अधीक्षक, रोहतास ने पुलिस बल के साथ शुक्रवार साराम के प्रमुख क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और भ्रामक सूचनाओं का प्रसार न करें।