गोरखपुर: गोरखपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार, आर्थिक लाभ के लिए चला रहा था फर्जी दस्तावेज का खेल
गोरखपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर फर्जी आधार कार्ड, अवैध अंकपत्र और अन्य दस्तावेज तैयार करने जैसे गंभीर आरोप हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी अंगूठे का क्लोन तैयार कर फर्जी दस्तावेज बनाने के गिरोह में सक्रिय था।