तिर्वा: इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में फायरिंग के दो मामलों में वांछित आरोपी गिरफ्तार, बरामद हुआ तमंचा
Tirwa, Kannauj | Nov 4, 2026 कन्नौज। इंदरगढ़ थाना पुलिस ने फायरिंग और मारपीट के दो मामलों में वांछित आरोपी विपिन यादव उर्फ देवा भाई निवासी तारापुर्वा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोप है कि 12 अगस्त को उमर्दा गांव में विमल से विवाद के दौरान उसने फायरिंग की थी। वहीं, तीन अक्टूबर को सूर्यान्श मिश्रा उर्फ सूर्या से रंगद