कोटकासिम: भगाना गांव में खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलाने और फायरिंग का आरोप, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी, आरोपी फरार
Kotkasim, Alwar | Jun 28, 2026 कोटकासिम के भगाना गांव में बदमाशों ने खेत में खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चला कर उसको नष्ट कर दिया। मौके पर 30 से 35 लोग लाठी डंडों एवं हथियारों से लैस होकर आए। वीडियो बनाने पर जान से मारने के लिए पीछा भी किया।पीड़ित मुकेश कुमार ने रविवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि आरोपी परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए हैं। मामला दर्ज करवाया है, पुलिस जांच कर रही है।