📍योग से निरोग रहने का संदेश, भाजपा मंडल ने किया सामूहिक योगाभ्यास See more...
◆अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को बनमा ईटहरी प्रखंड के महारस गांव स्थित मां कात्यायनी मंदिर प्रांगण में भाजपा बनमा ईटहरी मंडल के तत्वावधान में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। वक्ताओं ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को संतुलित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनिल यादव, मंडल महामंत्री अनंत कुमार एवं रणधीर कुमार, मंडल उपाध्यक्ष संजय यादव, कमलेश कुमार वर्मा, भाई वी.एस., बैजनाथ पोद्दार, उमेश सिन्हा, सुधीर विद्यार्थी, बद्रीनारायण यादव, हरिशंकर सिंह, सिंटू यादव, प्रवीण कुमार, महेंद्र तांती, पप्पू भगत, विषम सिंह, विशाल कुमार, अजीत कुमार एवं सेनी पासवान सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नियमित योग करने तथा प्रधानमंत्री के "योग करें, स्वस्थ रहें" संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। अंत में भाजपा बनमा ईटहरी मंडल के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Kahara, Saharsa | Jun 21, 2026