वार्ड 16: कांग्रेस प्रत्याशी पुरुषोत्तम दास ने तेज किया जनसंपर्क
पीलीबंगा। स्थानीय नगर पालिका चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 16 में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशी पुरुषोत्तम दास ने अपने समर्थकों के साथ वार्ड में सघन जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है।
घर-घर दस्तक देकर वे बुजुर्गों का आशीर्वाद ले रहे हैं और मतदाताओं से समर्थन मांग रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने वार्ड में नियमित सफाई, शुद्ध पेयजल आपूर्ति और टूटी सड़कों की मरम्मत को अपनी मुख्य प्राथमिकता बताया। जनसंपर्क में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक व कार्यकर्ता मौजूद रहे।