बिजनौर: गांव भोजपुर में स्थित एक तालाब में अज्ञात कारणों के चलते मरी हजारों मछलियां
Bijnor, Bijnor | Jun 22, 2024 बिजनौर जनपद के मंडावर थाना क्षेत्र के गांव भोजपुर में स्थित एक तालाब में अज्ञात कारणों के चलते हजारों मछलियां मरकर पानी पर तैरने लगी गांव निवासी भोला ने लगान पर तालाब ले रखा है। जिसमें आज अचानक हजारों मछलियां मरी हुई पाई गई। इस मामले में पीड़ित का लाखों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। फिलहाल पीड़ित ने घटना की जानकारी हल्का लेखपाल को दी है।