बिजनौर: बिजनौर बुखारा स्थित सरकारी कॉलोनी में बंद मकान में पड़ी मिली एक व्यक्ति की लाश
Bijnor, Bijnor | Jun 22, 2024 बिजनौर जनपद में बुखारा में स्थित सरकारी कॉलोनी में एक बंद मकान में एक व्यक्ति की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। बंद मकान से बदबू आने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची मृतक की पहचान जीजीआईसी स्कूल के बाबू पल्लव गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है