बिजनौर: हल्दौर पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Bijnor, Bijnor | Jun 22, 2024 बिजनौर जनपद के हल्दौर में पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गांव निवासी सलीम ने तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने फरमान व जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक अभियुक्त अभी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के पुलिस प्रयास कर रही है