बिजनौर: बिजनौर में गंगा बैराज पर मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव, जांच में जुटी पुलिस
Bijnor, Bijnor | Jun 22, 2024 बिजनौर में गंगा बैराज पर आज उसे समय हड़कंप मच गया जब गंगा बैराज पर अज्ञात व्यक्ति का पानी में तैरता हुआ शव मिला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाल। मृतक व्यक्ति की उम्र लगभग 70 वर्ष है जिसके शिनाख्त तो नहीं हो पाई है। पुलिस ने मृतक व्यक्ति की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया पर फोटो वायरल किया है।