समस्तीपुर: पुराने परिसीमन पर ही होगा पंचायत चुनाव: डीएम ने कहा, 18 मई तक ली जाएंगी आपत्तियां
समस्तीपुर में पंचायत चुनाव पुराने परिसीमन के ही आधार पर ही होगा। साल 2011 की जनगणना के अनुसार ही जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य और पंच के क्षेत्रों का निर्धारण कर दिया गया है। सूची का प्रकाशन भी सभी प्रखंड स्तर पर कर दिया गया है इसके लिए आने वाले 18 मई तक दावा आपत्ति ली जाएगी।