सोनकच्छ: ग्राम कुलाला में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए होने वाले महायज्ञ को लेकर ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ संपन्न
Sonkatch, Dewas | Mar 12, 2024 सोनकच्छ विधानसभा के ग्राम कुलाला में अप्रैल माह में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर महायज्ञ का आयोजन होगा। जिसको लेकर सोमवार को नगर में ध्वजारोहण का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें पूरे नगर का भ्रमण करने के बाद श्री राम मंदिर के बाहर विधि विधान से पूजा पाठ कर ध्वज को स्थापित किया गया।