सुकमा: सुकमा में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, दो नए उपार्जन केंद्र भी मिलेंगे
Sukma, Sukma | Nov 11, 2026 सुकमा जिले में 15 नवंबर से 18,641 पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदा जाएगा। इस बार दो नए उपार्जन केंद्र बुड़दी और बड़ेसेट्टी भी शुरू हो रहे हैं। 10 नवंबर से किसानों को टोकन मिलेंगे, जिनका 70% मोबाइल ऐप से और 30% समितियों में वितरण होगा। धान खरीदी प्रक्रिया अब ज्यादा सरल और पारदर्शी होगी।