आज माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेखपुरा के द्वारा NI Act से संबंधित विशेष लोक अदालत का आयोजन व्यव्हार न्यायालय शेखपुरा के ADR भवन में किया गया। जिसका उद्घाटन माननीय प्रधान जिला जज श्री संतोष कुमार तिवारी द्वारा किया गया ।मौके पर श्री सर्वेंद्र प्रताप सिंह प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, श्री सतीश कुमार झा अपर जिला न्यायाधीश, श्री रवीन्द्र कुमार अपर जिला न्यायाधीश, श्री सुशील प्रसाद सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं श्री बीपीन कुमार सचिव अधिवक्ता संघ उपस्थित रहे ।श्री सुशील प्रसाद सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने बताया की आज NI Act से संबंधित विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया है। जिसमें मामलों को आपसी सहमती के आधार पर निपटारे के लिए न्यायालय मे लंबित कुल 158 मामलों को चिन्हित किया गयाl जिसमें कुल 465 लोगों को नोटिस निर्गत किया गया है ।आज के इस विशेष lok अदालत में कुल दो मामलों का निपटारा आपसी सहमती से किया गया। जिसमें कुल 38000 राशि का सेटलमेंट किया गया।