धनौरा: गजरौला के मोहल्ला जलाल नगर में मामूली कहासुनी के बाद युवक को पीटा गया, घायल थाने पहुंचा
गजरौला के मोहल्ला नई बस्ती निवासी नबी हसन सोमवार रात लगभग 9:30 पर मोहल्ला जलाल नगर में स्थित अपने रिश्तेदारी में जा रहा था। मोहल्ले में पहले से ही खड़े चार से पांच लोगों ने उसे पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें नबी हसन बुरी तरह घायल हो गया। परिवार के लोगों ने उसे नगर के समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।