धनौरा: मंडी धनौरा तहसील क्षेत्र में दूसरे नवरात्रि पर मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की उमड़ी भीड़, पुलिस रही तैनात
मंडी धनौरा तहसील क्षेत्र के अलग-अलग स्थान पर बने मंदिरों में दूसरे नवरात्रे पर पूजा अर्चना करने के लिए भक्तों की सोमवार सुबह 5:00 से लाइन लगने शुरू हो गई थी। उनकी सुरक्षा को देखते हुए थाना पुलिस भी मंदिर के बाहर तैनात रही, मंडी धनौरा के सीओ ने बताया है कि जिन मंदिरों पर आस्था का सैलाब उमड़ा है उन मंदिरों के बाहर महिला कांस्टेबलों की ड्यूटी लगा दी गई है।