धनौरा: गजरौला हाईवे पर झनकपुरी के पास तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, दंपति घायल, हालत गंभीर
गजरौला हाईवे स्थित झनकपुरी के पास तेज रफ्तार बाइक सवार युवक की बाइक डिवाइडर से टकराई दंपति घायल हालत गंभीर, मुरादाबाद निवासी सलमान अपनी पत्नी रुखसाना के साथ बाइक पर सवार होकर दिल्ली की ओर जा रहा था। सोमवार को लगभग 6:00 बजे झनकपुरी के पास पहुंचा तो उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया।