धनौरा: शादी के 10 दिन बाद विवाहिता ससुराल से जेवर लेकर मायके पहुंची, परिवार ने गजरौला थाने में दी तहरीर
आपको बता दे की बिजनौर निवासी दिनेश कुमार की शादी गजरौला थाना क्षेत्र के मोहल्ला मायापुरी निवासी एक महिला के साथ हुई थी। यह शादी 17 जनवरी 2025 को हिंदू रीति रिवाज के साथ की गई थी। दिनेश कुमार ने बताया है की शादी के 10 दिन बाद ही उसकी पत्नी अपने मायके में आकर रहने लगी थी। जब वह उसे बुलाने के लिए घर पहुंचे तो उसने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया।