रहस्यमयी बीमारी से 3 मौतें, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
दुमका के गोपीकांदर प्रखंड के मोहुलडाबर गांव में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। गांव में अब भी कई लोग बीमार हैं, जबकि सोमवार दोपहर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
मुख्य बातें:
• अब तक एक महिला समेत 3 लोगों की मौत, कई ग्रामीण अब भी बीमार।
• ग्रामीणों ने समय पर स्वास्थ्य शिविर नहीं लगाने का आरोप लगाया।
• स्वास्थ्य विभाग ने प्रारंभिक जांच में टायफाइड, मलेरिया और डायरिया के मरीज मिलने की बात कही।
• गांव में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं, ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर।
• कोल कंपनी की स्वास्थ्य सुविधा और सरकारी व्यवस्था पर भी ग्रामीणों ने सवाल उठाए।
• मौत के कारणों और बीमारी के स्रोत की जांच जारी है।
#Dumka #Gopikandar #Health #Jharkhand #BreakingNews #SanthalParganaKhabar