धमतरी: रिमझिम बारिश के बीच ग्राम घठुला में सजी बाल चौपाल, खेल-खेल में बच्चों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई
छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा धमतरी से लगभग 85 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम घठुला के शासकीय हाईस्कूल में बाल चौपाल 2.0 का आयोजन किया गया। रिमझिम बारिश के बीच आयोजित इस बाल चौपाल में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा के समक्ष अपनी बातें रखीं और विभिन्न विषयों पर खुलकर संवाद।