गाज़ियाबाद: राजनगर स्थित जिला मुख्यालय पर लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बैठक का आयोजन किया गया
लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी गाजियाबाद प्रशासन ने लगभग पूरी कर ली है। सोमवार को जिला मुख्यालय पर जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस कमिश्नर, प्रेषक आदि ने 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक की। बैठक में विशेष प्रेषकों के सामने जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान से जुड़ी तैयारी के बारे में उन्हें अवगत कराया और मतगणना स्थल गोविंदपुरम के बारे में जानकारी दी।