गाज़ियाबाद: शालीमार गार्डन पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की एक बाइक बरामद
थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान वाहन चोरी करने वाले 19 वर्षीय शहबाज नामक एक शातिर अभियुक्त को ताहिरपुर कट के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की एक बाइक बरामद हुई है।