गाज़ियाबाद: थाना कोतवाली के न्यू आर्य नगर से स्विफ्ट गाड़ी को टो करके चोरों ने किया चोरी सीसीटीवी वीडियो आया सामने
गाजियाबाद में चोरों ने वाहन चोरी करने के तरीके में बदलाव कर दिया है और अब गाड़ी को टो करके चोरी कर रहे है। संजय कुमार ने अपनी गाड़ी न्यू आर्य नगर में खड़ी करी थी, जहां से चोर उसे चोरी करके ले गए। चोरी का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें चोर गाड़ी को ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।