गाज़ियाबाद: फारुख नगर में एक घर में लगी आग, आग लगने से पति-पत्नी की हुई मौत, दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू
गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ इलाके के फरुखनगर में एक घर में सोमवार को आग लगने से 57 वर्षीय इरफान और उनकी पत्नी समांजहां गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल भेजा गया, जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला था। दमकल विभाग की टीम ने आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया है।