महावन: जमुनापार पुलिस ने 405 ग्राम गांजा के साथ शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, उसके खिलाफ आठ मुकदमे दर्ज
मथुरा। थाना जमुनापार पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को 405 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है।