कोरबा: परला पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, ग्रामीणों ने जांच की मांग की
Korba, Korba | Jun 2, 2026 जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत परला में पंचायत संचालन और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर विवाद गहरा गया है। उपसरपंच, पंचों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जनदर्शन में शिकायत दर्ज कराते हुए सरपंच और सचिव पर शासकीय राशि के दुरुपयोग, विकास कार्यों में लापरवाही तथा मनमानी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि 15वें वित्त आयोग, मूलभूत मद