गुन्नौर: बबराला थाना क्षेत्र के एक गांव में तालाब के किनारे बेहोश मिली सात वर्षीय बच्ची, परिजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका
बबराला थाना क्षेत्र की एक गांव में गुरुवार शाम करीब 6,30 बजे 7 वर्षीय बच्ची घर से गायब हो गई थी। परिवार के लोगों ने बच्ची को तलाश किया तो गुरुवार रात करीब 10 बजे गांव से करीब 200 मीटर दूर स्थित एक तालाब के किनारे बच्ची बेहोशी की अवस्था में पड़ी हुई मिली थी। बच्ची की मुंह में घास लगी हुई थी। उसे उठाकर परिजन गुन्नौर सीएचसी ले गए।