चंदौसी: अकरौली गांव के प्राचीन काली मंदिर पर संगीता गुप्ता के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज का त्यौहार
अकरौली गांव स्थित प्राचीन मां काली मंदिर पर हरियाली तीज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। दोपहर दो बजे से शाम सात बजे तक चले कार्यक्रम में अकरौली समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। महिलाओं ने डीजे की धुन पर नृत्य कर तीज का पर्व उत्साह के साथ मनाया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। मंदिर परिसर में पूरे समय उत्सव जैसा माहौल बना रहा।