कुनकुरी: पमशाला में कथा वाचन से गूंजा श्रीकृष्ण संदेश, भक्तिभाव में डूबे श्रद्धालु
कुनकुरी के पमशाला स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान कथा वाचन ने श्रद्धालुओं को भक्तिभाव से सराबोर कर दिया। कथा वाचक राजकुमारी तिवारी जी ने भगवान श्रीकृष्ण की महिमा और उनके जीवन से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम, सत्य, धर्म और कर्म के संदेश को श्रद्धालुओं तक पहुंचाया गया।