सहारनपुर: पूर्व सांसद हाजी फज़लूर्रहमान ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, 2027 चुनाव की रणनीति पर हुआ मंथन
सहारनपुर में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर सहारनपुर लोकसभा के पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता हाजी फज़लूर्रहमान ने नई दिल्ली स्थित आवास पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। बैठक में उत्तर प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, सहारनपुर की राजनीति और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा।