मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय में काँटा पिरौछा दक्षिणी पंचायत के ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल दूसरे दिन बुधवार शाम 5 बजे तक जारी रहा। आंदोलन और उग्र हो गया है। जाँता पंचायत के मुखिया संजय तिवारी भी भूख हड़ताल पर बैठ गए, जिससे प्रशासन पर दबाव बढ़ा है।