#छह पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त, पुलिस लाइन में भावभीनी विदाई
#बलिया। पुलिस विभाग में अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए छह अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुलिस लाइन बलिया में आयोजित विदाई समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति-पत्र, शूटकेस एवं अंगवस्त्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सेवानिवृत्त होने वालों में उपनिरीक्षक श्रीप्रकाश सिंह (अंगुष्ठछाप प्रकोष्ठ), उपनिरीक्षक राकेश कुमार सिंह (थाना दोकटी), उपनिरीक्षक नारायण कान्त सरोज (पुलिस लाइन), उपनिरीक्षक तहसीलदार यादव (न्यायिक सम्मन सेल), मुख्य आरक्षी सर्वजीत सिंह यादव (पुलिस लाइन) तथा मुख्य आरक्षी रमेशचन्द्र (पुलिस लाइन) शामिल रहे।
पुलिस विभाग के अनुसार, सभी ने अपने सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। विदाई समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला ने सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को उपहार, स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र देकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके सुखमय, स्वस्थ एवं समृद्ध भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार, क्षेत्राधिकारी लाइन्स मंजरी राव, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन राम बेलास सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने भी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की।
#photos
#facebookpost
#photooftheday
UP Police