श्योपुर: कौशल युक्त हाथ ही बनाते हैं समृद्ध भारत, विश्व युवा कौशल दिवस का आयोजन
श्योपुर। जन शिक्षण संस्थान श्योपुर द्वारा संस्था कार्यालय पर मंगलवार को दोपहर 3 बजे विश्व कौशल दिवस का आयोजन करते हुए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस दौरान संस्थान के निदेशक अजय कुमार सक्सेना ने युवाओं को रोजगार उन्मूलन के सम्बंध में विभिन्न कौशल टेªेड के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही संस्थान परिसर में बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।