श्योपुर: ज़िले के तुलसेफ समेत कई गांवों में घूम रहे हिरणों के झुंड पर कुत्ते कर रहे हैं हमले, कुत्तों ने एक हिरण का किया शिकार
श्योपुर। जिले के ग्राम तुलसेफ सहित कई गांवो में हिरणों का झुंड किसानो के लिए मुसीबत बने हुए हैं तो वहीं आवारा कुत्ते इन हिरणों के लिए काल बने हुए हैं, आए दिन कुत्ते हिरणों पर हमला कर रहे हैं, इसी क्रम में सोमवार-मंगलवार की रात्रि 3 बजे हिरणों के झुंड पर कुत्तो ने हमला कर दिया, जिसमें एक हिरण की मौत हो गई।