श्योपुर: सौंईकलां गांव में सीप नदी में डूबी 3 बालिकाएँ; ग्रामीणों ने 2 की बचाई जान, एक अन्य की तलाश जारी
श्योपुर। जिला मुख्यालय से करीब 12 किमी दूूर स्थित ग्राम सौंईकलां में मंगलवार को दोपहर 12 बजे तीन बालिकाऐं नहाने के लिए सीप नदी पर पहंुची थी, जिनका संतुलन बिगड़ने से गहरे पानी में डूब गई, इस दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीण युवाओं ने तीन में से दो बालिकाओं को बचा लिया, लेकिन एक बालिका पानी में लापता हो गई, जिसकी तलाश लगातार जारी बनी हुई है।