श्योपुर: नशे से दूरी है ज़रूरी अभियान एक महत्वपूर्ण पहल: एसपी, पुलिस कंट्रोल रूम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, रैली निकाली
श्योपुर। शहर के बडौदा रोड स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में आज मंगलवार को दोपहर 1 बजे जिला पुलिस द्वारा नशामुक्ति अभियान के तहत नशे से दूरी है जरूरी पखवाडे की शुरूआत की गई। इस मौके पर मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन मौजूद रहे जिन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को समाज में नशे से दूरी बनाये जाने हेतु जागरूक किया